उत्तरी इराक में आईएस का हमला, आठ सैनिकों की मौत, 42 घायल

Published On

बगदाद 07 मार्च (एजेंसी)

उत्तरी इराक के मखमूर में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के हमले में अर्ध सैनिक बलों के छह जवानों की मौत हो गयी तथा 31 अन्य घायल हुए हैं। सुरक्षा सेवाओं की प्रेस सेवा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इससे पहले मीडिया ने बताया कि मोसुल से तुज खुरमा तक के मार्ग में आईएस द्वारा किये गए हमलों में अर्ध सैनिक बलों (अल हषद अल शाबी) के दो जवान मारे गए तथा 11 लोग घायल हुए हैं। प्रेस सेवा ने कहा, “मखमूर-मोसुल राजमार्ग पर अल अषद अल शाबी (अर्ध सैनिक बलों) के काफिल पर आतंकवादियों द्वारा किये गये कायरतापूर्ण हमले में छह जवान मारे गए तथा 31 अन्य घायल हो गये। घायलों को अल कयारह के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts