युवती से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Crime News: पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ व गाली-गलौच करने तथा धमकी देने के आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत शुक्रवार को कोतवाली कैराना पर युवती के साथ में छेड़छाड़ व गाली-गलौच करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

रविवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार महिला अपराध में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ व गाली-गलौच करने तथा धमकी देने के वांछित आरोपी इरफान निवासी मोहल्ला छड़ियान कस्बा कैराना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। Kairana Crime News

यह भी पढ़ें:– Teej Festival: कुकड़ा गांव की अमित विहार कॉलोनी में हरियाली तीज उत्सव की धूम

About The Author