कमलकांत पालीवाल 5 सितंबर को होंगे सीएम योगी से सम्मानित

Published On

 राज्य अध्यापक पुरस्कार 2023 के लिए शासन स्तर से हुआ चयन

फिरोजाबाद । राज्य अध्यापक पुरस्कार 2023 के लिए शासन स्तर से पूरे प्रदेश से 41 शिक्षकों का चयन किया गया है । फीरोजाबाद जिले से कमलकांत पालीवाल को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है । पिछले कई सालों से बेसिक शिक्षा परिषद में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत कमलकांत इस समय एका विकास खंड क्षेत्र के पाढम प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत है। पिछले दिनों लखनऊ में प्रस्तुतिकरण तथा साक्षात्कार हुआ था, जिसके बाद आज बुधवार को राज्य अध्यापक पुरस्कार को पाने वालों की सूची जारी की गई है। इस पुरस्कार के लिए जनपद से कमलकांत पालीवाल तथा मनीषा रानी के फार्म भरा था । इसके बाद साक्षात्कार आदि के आधार पर कमलकांत को चयनित किया गया है। 5 सितंबर को गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

About The Author

Related Posts