गाजियाबाद जिला सत्र न्यायालय की बिल्डिंग में घुसा तेंदुआ, 5 पर किया हमला 

Published On

गाजियाबाद (सच कहूँ /रविंद्र सिंह)। गाजियाबाद जिला सत्र न्यायालय की बिल्डिंग  में बुधवार दोपहर एक तेंदुआ घुस आया। तेंदुए को देख  बिल्डिंग में हड़कंप मच  गया।  तेंदुए ने  पुरानी कोर्ट की  बिल्डिंग के पास एक वकील व  जूता पॉलिश करने वाले पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। तेंदुए ने जूता पॉलिश करने वाले व्यक्ति के कान पर झपट्टा मारा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:– अंबाला में पुलिस-किसानों में टकराव

तेंदुआ घुसने की सूचना पर तत्काल  पुरानी कोर्ट की बिल्डिंग के सारे कोर्ट रूम खाली कराए गए। बताया जा रहा है कि तेंदुआ करीब 60 मिनट से कोर्ट परिसर में मौजूद है।   इस दौरान कचहरी में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वकीलों और कोर्ट परिसर में मौजूद अन्य लोगों ने भी किसी तरह भागकर जान बचाई।

घटना के  वीडियो  में तेंदुआ हमला  करता दिखा

इस घटना के  वीडियो  में  देखा गया  कि दो वकील फावड़ा और डंडा लेकर तेंदुए को पकड़ने के लिए बिल्डिंग में घूम रहे हैं। तीसरा वकील इसका वीडियो बना रहा था। इसी बीच तेंदुए ने उन पर हमला कर देता है। वहीं, वकील तेंदुआ पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

आधे घंटे बाद पहुंची  रेस्क्यू टीम

करीब आधे घंटे के बाद वन विभाग की 12 सदस्यीय टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची। टीम अपने साथ जाल, पिंजरा लेकर आई है। फिलहाल मुख्य कोर्ट बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लोहे का चैनल बंद है। बिल्डिंग के बाहर कोर्ट स्टाफ, कर्मचारी, वकील समेत सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी है। वन विभाग की टीम कोर्ट की मुख्य बिल्डिंग के अंदर दाखिल हो गई है, जिसमें तेंदुआ होना बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, “उखट कोर्ट बिल्डिंग में सीढ़ियों के नीचे तेंदुआ पहली बार देखा गया। लोगों को देखते ही तेंदुआ वहां से भागा। वह लोगों पर झपट्टा मारते हुए भागने लगा। तेंदुए के हमले में एक सिपाही, एक वकील, जूता पॉलिश करने वाला व्यक्ति समेत कई लोग घायल हुए हैं।” घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। उसमें तेंदुआ बिल्डिंग में लोहे की ग्रिल के किनारे बैठा दिखाई दे रहा है।

कोर्ट की बिल्डिंग  में 15 से ज्यादा जज आधा घंटा फंसे रहे

गाजियाबाद न्यायालय की जिस बिल्डिंग में तेंदुआ था , सभी कोर्ट इसी बिल्डिंग में हैं। तेंदुए के आते ही इस बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई। 15 से ज्यादा न्यायाधीश अपने-अपने न्यायालयों में काम कर रहे थे। तेंदुए की खबर मिलते ही न्यायाधीश भी अपने-अपने रेस्ट रूम/ कार्यालय के अंदर चले गए और गेट बंद कर लिया। वकील, वादकारी और अन्य लोग बिल्डिंग से बाहर की तरफ भागे। करीब आधा घंटे बाद पुलिस इस बिल्डिंग में दाखिल हुई। इसके बाद सभी न्यायाधीशों को पुलिस सुरक्षा में कोर्ट बिल्डिंग से बाहर निकाला गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts