Mirapur Police: मीरापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, लूटा गया आयसर कैन्टर बरामद

Published On

मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: पुलिस ने खतौली रोड से लूटा गया आयसर कैन्टर बरामद करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 मार्च को खतौली रोड से एक आयसर कैन्टर को अज्ञात बदमाशों द्वारा माल सहित लूट लिया गया था। घटना के बाद थाना मीरापुर में मामला दर्ज कर पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में 3 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम भुम्मा पुलिस चौकी के पास चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से आ रहे संदिग्ध कैन्टर को रोकने का प्रयास किया गया। Mirapur News

कैन्टर में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस घटना के बावजूद पुलिस ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बदमाशों को घेर लिया और बिना मौका दिए तीनों को मौके से दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मरगूब पुत्र यूनुस, रागिब पुत्र खुशेंद और जुबैर पुत्र गफ्फार के रूप में हुई है, जो क्रमशः मेरठ और हापुड़ जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने लूटा गया आयसर कैन्टर भी बरामद कर लिया है। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। Mirapur News

यह भी पढ़ें:– Electricity News: गेहूं की फसल तैयार, सुबह से शाम तक बिजली सप्लाई बंद रखने के आदेश जारी

About The Author

Related Posts