Delhi Monsoon Update 2025: दिल्ली-एनसीआर वालों को अब इस आपदा से बचना होगा! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट!

Published On

Delhi Monsoon Update 2025: नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में मानसून ने आधिकारिक रूप से दस्तक दे दी है। इसके साथ ही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, सोमवार को क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ बिजली चमकने की संभावना है। Delhi Monsoon News

सोमवार को हवा में आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) का स्तर 95 प्रतिशत तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का अनुभव हो सकता है। येलो अलर्ट का आशय है कि मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है, अतः नागरिकों को सावधानी बरतनी चाहिए। विभाग ने चेतावनी दी है कि खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें, क्योंकि बिजली गिरने का खतरा बना रह सकता है।

रविवार को हुई वर्षा ने गर्मी से कुछ राहत अवश्य दी, लेकिन इसके बावजूद उमस में कमी नहीं आई है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 जून से 5 जुलाई तक क्षेत्र में मौसम नम बना रहेगा और आकाश में बादल छाए रहेंगे। 1 और 2 जुलाई को बादल छाए रहने के साथ-साथ कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं 3 से 5 जुलाई के बीच बारिश या गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

आईएमडी के अनुसार | Delhi Monsoon News

दिन का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस,

तथा न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

सावधानी व सुझाव

लोगों से अनुरोध है कि वे मौसम विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और बारिश के दौरान सतर्कता बरतें। Delhi Monsoon News

Amarnath Yatra: साइकिल पर अमरनाथ यात्रा: क्या संदेश देना चाहते हैं नेपाल के सचिन चौधरी?

About The Author

Related Posts