Monsoon Update : लू का आखिरी रेड अलर्ट! प्री-मानसून जल्द!

Published On

Monsoon Update : हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। उत्तर भारत में पिछले एक महीने से चल रही भीषण गर्मी अब अपने अंतिम चरण में है। भारत मौसम विभाग ने गर्मी के इस मौसम का आखिरी रेड अलर्ट सोमवार के लिए जारी किया है। इसके बाद मंगलवार को आॅरेंज अलर्ट व बुधवार को येलो अलर्ट के बाद वीरवार यानी 20 जून से उत्तर भारत में प्री-मानसून का दौर शुरू हो जाएगा। Monsoon Update

प्री मानसून के शुरू होते ही राहत मिलने की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 19 जून की रात्रि से ही मौसम बदलने शुरू हो जाएगा। इस दौरान छिटपुट बूंदाबांदी आने से गर्मी से राहत मिलेगी। भारत मौसम विभाग के नवीनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार हालांकि उत्तर भारत में मानसून इस बार देरी से आने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अब 27 जून से 3 जुलाई के बीच मानसून पहुंचने की उम्मीद जताई है। उससे पहले प्री-मानसून की बारिश होती रहेगी। भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केन्द्र में दर्ज आंकड़ों के अनुसार रविवार को पंजाब के लुधियाना में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं हरियाणा के नूंह जिले में अधिकतम तापमान 46.6 और सरसा में 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Monsoon Update

Van Mitra Scheme: वन-मित्र स्कीम के तहत सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान!

About The Author

Related Posts