माय जीएनएन पोर्टल जनता के लिए वरदान साबित होगा: विक्रमादित्य सिंह मलिक  

Published On

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की मौजूदगी  में गाजियाबाद नगर निगम के समस्त विभागीय अधिकारियों को माय जीएनएन पोर्टल का प्रशिक्षण दिया गया। सभी विभागों से संबंधित मॉड्यूल पर विस्तृत चर्चा भी की गई। संपूर्ण जानकारी के साथ शीघ्र ही पोर्टल का शुभारंभ होगा इसकी कार्य योजना भी बनाई गई। बैठक में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, अवनींद्र कुमार कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, जलकल विभाग के अधिकारी केपी आनंद, मुख्य अभियंता नरेंद्र कुमार चौधरी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ  संजीव, उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह ,प्रभारी प्रकाश आश कुमार, प्रभारी संपत्ति पल्लवी सिंह, लेखाधिकारी जेपी सिंह मौजूद  रहे।

गाजियाबाद नगर निगम पूर्ण रूप से जल्द हाईटेक  होगा :मालिक

नगर आयुक्त ने कहा की जल्द ही गाजियाबाद नगर निगम पूर्ण रूप से हाईटेक होने जा रहा है ,जिसमें सभी विभागों से संबंधित मॉड्यूल पर कार्य पूर्ण हो चुका है. शीघ्र ही सभी निगम के कर्मचारी बाबू अधिकारी व अन्य एक ही पोर्टल पर सभी जानकारी पा सकेंगे। इससे  कार्य को रफ्तार मिलेगी और  शहर वासियों को भी लाभ मिलेगा।  नगर आयुक्त ने  सभी अधिकारियों के साथ मिलकर पोर्टल पर विस्तृत चर्चा की  और  सभी को प्रशिक्षण भी दिया गया। नगर आयुक्त ने  सभी अन्य विभागों की टीम को भी प्रशिक्षण देने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की।

आधुनिक युग में आधुनिक तकनीकी से कार्यों को मिलेगी रफ्तार:नगर आयुक्त

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक  ने  कहा   कि आधुनिक युग में आधुनिक तकनीकी के माध्यम से शहर के कार्यों को रफ्तार दी जा सकती है। जन समस्याओं के समाधान में भी पोर्टल के माध्यम से कार्य की रफ्तार और  बढ़ेगी। जनप्रतिनिधियों के लिए भी माय जीएनएन  पोर्टल सुविधाजनक और सरल रहेगा।

About The Author

Related Posts