PM Modi wished Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री मोदी ने मांगी राहुल गांधी के लिए लम्बी उम्र की दुआ!

Published On

PM Modi wished Rahul Gandhi: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को उनके 55वें जन्मदिवस पर शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।” Rahul Gandhi birthday

इसी अवसर पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी अपने संदेश में राहुल गांधी के सामाजिक दृष्टिकोण की सराहना करते हुए लिखा, “आपकी सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता ने राजनीतिक सोच को नई दिशा दी है। समाज के सभी वर्गों की प्रगति हेतु आपके प्रयास सराहनीय हैं। मैं कामना करता हूं कि आपके जीवन में सदैव सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य बना रहे।”

”ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन प्रदान करें।”

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लिखा, “लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन प्रदान करें।” बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने संदेश में लिखा, “आपके जीवन में निरंतर सफलता, सुख और दीर्घायु बनी रहे, यही मेरी शुभकामना है। प्रभु आप पर अपनी कृपा बनाए रखें।”

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राहुल गांधी को श्रद्धा और सम्मान के साथ जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, “राहुल गांधी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि वर्तमान समय में प्रेम, एकता और सच्चाई के प्रतीक हैं। जहाँ समाज में विभाजन की आहट होती है, वहाँ आपकी आवाज़ एकता का संदेश देती है। आपकी संवेदनशीलता, साहस और सत्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आप किसानों की आशा, युवाओं की प्रेरणा और वंचितों की उम्मीद हैं। देवभूमि हिमाचल की समस्त दिव्य शक्तियों से प्रार्थना करता हूँ कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन प्राप्त हो।” Rahul Gandhi birthday

Pradhan Mantri Awas Urban 2.0 Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आई बड़ी खुशखबरी! दो लाख से अधिक घरों को मिली मंजूरी

About The Author

Related Posts