ह्र्दयगति रुकने से प्रोपर्टी डीलर का आकस्मिक निधन, कोहराम

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गांव कण्डेला निवासी अरविंद चौहान उर्फ बबलू की ह्र्दयगति रुकने से आकस्मिक मौत हो गई। वह करीब 48 वर्ष के थे। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ब्लॉक क्षेत्र के गांव कण्डेला निवासी अरविंद चौहान उर्फ बबलू प्रोपर्टी डीलिंग का कार्य करता था। गुरुवार देर रात्रि अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें शामली के निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रोपर्टी डीलर की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। Kairana News

उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मौत का कारण ह्र्दयगति रुकना बताया जा रहा है। शुक्रवार को गमगीन माहौल में मृतक के शव का गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके इकलौते पुत्र अभिषेक ने अपने मृतक पिता की चिता को मुखाग्नि दी। अरविंद चौहान चार भाइयों में सबसे छोटे थे। वह विनम्र, सहज एवं सरल स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन से गांव में शोक व्याप्त है। Kairana News

 

About The Author

Related Posts