स्कूल से होकर गुजरता है तरक्की का रास्ता: राकेश सैनी
प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने स्कूल चलों अभियान के तहत आसपास बनी झुग्गी-झोपड़ियों का भ्रमण किया
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ के प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने स्कूल चलों अभियान के तहत आसपास बनी झुग्गी-झोपड़ियों का भ्रमण किया। इन झोपड़ियों में समाज के वह लोग रह रहे है, जो जीवन की मूलभूत सुख-सुविधाओं से वंचित हैं। ये लोग केवल मकान ही नहीं, बल्कि बिजली, पानी, शौचालय, एलपीजी आदि सुविधाओं से भी महरूम है। इनमें स्कूल और शिक्षा के विषय के बारे में कोई जागरूकता नही है। प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने यहां रह रहे लोगो को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि तरक्की का रास्ता स्कूल से होकर गुजरता है। व्यक्ति की हर समस्या का समाधान शिक्षा से ही सम्भव है। इसके अलावा, कोई और रास्ता नहीं है। बच्चों को उनके बेहतर भविष्य के लिए हर हाल में स्कूल भेजें। उन्होंने कहा कि अब गरीबी पढ़ाई में बाधक नही है। सरकार शिक्षा से संबंधित सभी जरूरतें पूरी कर रही है। काफी समझाने के बाद झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे लोगो विशेषकर माताओं ने विद्यालय में अपने बच्चों का नामांकन कराने की बात कही।
3.jpg)
About The Author