राष्ट्रीय बजरंग दल ने कैराना कोतवाल का किया सम्मान

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत को पटका पहनाकर सम्मानित किया। रविवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता संगठन के जिला महामंत्री रोहित बजरंगी के नेतृत्व में कैराना कोतवाली पहुंचे। जहां पर उन्होंने प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। Kairana News

कार्यकर्ताओं ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने हेतु किये जा रहे कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को पटका पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही, उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की। इस अवसर पर देवीचंद कश्यप, मिथुन सिरोही, सतीश कुमार, रामनिवास, गुलशन, कमल, नाथीराम आदि मौजूद रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के मद्देनजर धारा 163 लागू

About The Author

Related Posts