Delhi New CM: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी ये महिला

Published On

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, कल शपथ ग्रहण समारोह

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Delhi New CM Rekha Gupta: दिल्ली की शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। बीजेपी विधायक दल की मीटिंग में उनके नाम पर मुहर लगी। नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण वीरवार को रामलीला मैदान में होगा। बता दें कि रेखा गुप्ता का नाम सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहा था। विधायक दल की बैठक में विजेंद्र गुप्ता और प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम और विजेंद्र गुप्ता विधानसभा स्पीकर होंगे। Delhi New CM

पार्टी ने रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाया था। दोनों ने विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा के सभी विधायकों से एक-एक करके बात की। इसके बाद विधायक दल की बैठक में सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा, फिर सीएम के नाम का ऐलान किया गया। मुख्यमंत्री की शपथ गुरुवार को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे होगी। दिल्ली के मुख्य सचिव की तरफ से भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की शपथ का भी जिक्र है। कार्यक्रम में 30 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:– CM Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री मान ने 497 युवाओं को नौकरियों के नियुक्ति-पत्र सौंपे

About The Author

Related Posts