हड़ोली में बंद पड़ी प्लाईवुड फैक्ट्री में डकैती, पांच नकाबपोश बदमाशों ने बंधक बनाकर चौकीदारों को पीटा, 4 घंटे फैक्ट्री में रहकर ले गए कीमती सामान

Published On

खिजराबाद (सच कहूं/राजेन्द्र कुमार)। Robbery: गांव हडोली में देर रात पांच नकाबपोश बदमाशों ने बंद पड़ी एक फैक्ट्री को निशाना बनाया और फैक्ट्री से ट्रांसफार्मर का कीमती सामान लेकर फरार हो गए। इससे पहले वह करीब 4 घंटे फैक्ट्री में रहे और दो चौकीदारों को न सिर्फ डराया धमकाया बल्कि उनके साथ मारपीट की उनके मोबाइल भी अपने पास रख लिए। जाते-जाते नकाबपोश डकैत सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए। Khijrabad News

हडोली में कई महीने से बंद पड़ी सुनसान जगह में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में 5 नकाबपोश बदमाश देर रात करीब 12 बजे फैक्ट्री के पीछे वाले रास्ते से घुसे। पांचो डकैतों ने प्लानिंग के तहत प्लाईवुड फैक्ट्री में डकैती की और सुबह 4 बजे लाखों रुपए का कीमती सामान लेकर आसानी से निकल गए। पांच नकाबपोश बदमाशों में एक फैक्ट्री के गेट पर लोहे की रॉड लेकर खड़ा हुआ दो बदमाश चौकीदारों को जैसे ही वह कुछ बोलते तो उनको मारते पीटते रहे। यही नहीं उन्हें कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी और दो बदमाश ट्रांसफार्मर से तांबा और कई कीमती सामान लेकर करीब 4 बजे पीछे के ही रास्ते से निकल गए। Khijrabad News

फैक्ट्री के चौकीदारों ने मलिक को इसकी सूचना दी जिसके बाद मलिक मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। इस दौरान छछरौली थाना के अलावा यमुनानगर से भी कई टीमें मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। चौकीदार जयरामपुर और राजेश ने बताया कि पांचो बदमाशों ने कपड़े से अपना मुंह ढका था और वह हमें मारते पीटते रहे ट्रांसफार्मर से लाखों का कीमती सामान ले गए और सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए ताकि डकैती का कोई सबूत फैक्ट्री में ना रहे। सब इंस्पेक्टर देवराज ने बताया कि हमें सूचना मिली थी जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे पूछा से पता चला है कि ट्रांसफार्मर से कोइल और तांबा चोरी किया गया है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। Khijrabad News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: बेलगाम हरियाणा रोडवेज बस ने किशोर समेत तीन को कुचला, मौत

About The Author

Related Posts