सलेमपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार का ईनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार

थाना सलेमपुर पुलिस को मुखबिर के माध्यम से प्राप्त हुई थी सूचना

Published On

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सलेमपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि थाना सलेमपुर पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि वांछित आरोपी धनौती राय पुल के आसपास मौजूद है। Deoria News

सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और क्षेत्र की घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बन्टी राजभर पुत्र संतलाल निवासी सहेला, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। उसकी आयु लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ छह दिसंबर 2025 को गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी न होने के कारण उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी पर गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, कांस्टेबल अजीत यादव और कांस्टेबल अनिमेष यादव शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। Deoria News

About The Author

Related Posts