School Holidays News: बच्चों की हुई मौज, 20 मई से गर्मियों की छुट्टियां, सरकार का ऐलान

School Holidays News: बच्चों की हुई मौज, 20 मई से गर्मियों की छुट्टियां, सरकार का ऐलान

Sach Kahoon Picture
Published On

School Holidays News: लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का असर अब स्कूलों पर भी दिखाई देने लगा है। लगातार बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप को देखते हुए राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में समर वेकेशन की तैयारी शुरू कर दी है। छोटे बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए जल्द ही स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां लागू होने जा रही हैं।

20 मई से शुरू होंगी छुट्टियां | School Holidays News

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार प्रदेश के सरकारी स्कूलों में इस वर्ष 20 मई 2026 से गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी। ये अवकाश 15 जून 2026 तक जारी रहेंगे। यानी सरकारी स्कूल कुल 26 दिनों तक बंद रहेंगे।

हालांकि कई निजी स्कूल अपने स्तर पर अलग-अलग तारीखों में समर वेकेशन घोषित करते हैं। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को अपने स्कूल प्रशासन से छुट्टियों की सही जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

कई जिलों में बदला स्कूलों का समय

गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यूपी के कई जिलों में स्कूलों का समय पहले ही बदल दिया गया है। वर्तमान में कई सरकारी और निजी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही संचालित किए जा रहे हैं, ताकि बच्चों को तेज धूप और लू से बचाया जा सके।

शिक्षा विभाग का मानना है कि दोपहर के समय तापमान काफी अधिक हो जाता है, जिससे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

इन राज्यों में पहले ही शुरू हो चुकी हैं छुट्टियां

देश के कई राज्यों में गर्मी की छुट्टियां पहले ही लागू की जा चुकी हैं। छत्तीसगढ़, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में स्कूलों में समर वेकेशन शुरू हो चुकी है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11 मई 2026 से गर्मी की छुट्टियां लागू हो गई थीं और अब वहां स्कूल सीधे 1 जुलाई से खुलेंगे।

बढ़ती गर्मी बनी चिंता का कारण

उत्तर भारत के कई हिस्सों में इन दिनों तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और तेज हो सकती है। ऐसे में स्कूलों की छुट्टियां बच्चों को राहत देने के साथ-साथ स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज से भी जरूरी मानी जा रही हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में बच्चों को अधिक पानी पीना चाहिए, धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए और हल्का भोजन करना चाहिए, ताकि हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचा जा सके।

About The Author

Related Posts