सेवा निवृत्त शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बने इलम सिंह नागर

Published On

दनकौर (सच कहूँ/भंवर सिह भाटी)। Dankaur News: आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, गौतम बुद्ध नगर में प्रदेश नेतृत्व एवं मंडल नेतृत्व के आदेशानुसार मंडल अध्यक्ष मेघराज भाटी जी द्वारा सेवा निवृत्त शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष के रूप में इलम सिंह नागर जी की घोषणा की गई। Dankaur News

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने इलम सिंह नागर जी को शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण आशा व्यक्त की की सेवानिवृत शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से उठाकर उनका समाधान करवाने में इलम सिंह नागर जी सक्षम है और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ गौतम बुद्ध नगर को भी मजबूती मिलेगी। इस गरिमामयी अवसर पर जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं साथियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

कार्यक्रम में विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष मेघराज भाटी, जिला संरक्षक अशोक शर्मा, जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, जिला मंत्री गजन भाटी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बलेराम नागर, ब्लॉक अध्यक्ष जेवर हेमराज शर्मा, दनकौर ब्लॉक अध्यक्ष सतीश पीलवान, ब्लॉक मंत्री दनकौर रामकुमार शर्मा, दादरी ब्लॉक अध्यक्ष रवि भाटी, ब्लॉक मंत्री मनीषा मथुरिया, बिसरख ब्लॉक अध्यक्ष स्मिता सिंह, सहित विनोद ठाकुर, शशि मिश्रा, सीमा तिवारी, सुरेश नागर, सतीश नागर, कुलदीप नागर, जगबीर शर्मा, भूपेंद्र नागर आदि सैकड़ों शिक्षक साथियों की उपस्थिति रही। Dankaur News

सभी ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष इलम सिंह नागर जी को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:– GST 2.0: महंगाई के दिन गए अब सस्ते में मौज करेगा भारत, ये चीजें इस तारीख से हो जाएगी सस्ती

About The Author

Related Posts