बलिदान दिवस पर स्मरण किये गए श्यामा प्रसाद मुखर्जी

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रविवार को कस्बे के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस दौरान नगर के समस्त शक्ति केंद्रों पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। Kairana News

साथ ही, उनके द्वारा राष्ट्र एवं समाज के लिए किए गए संघर्षों के बारे में अवगत कराया गया। वहीं, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पदचिन्हों पर चलने का दृढ़ संकल्प लिया। इस अवसर पर अतुल मित्तल, श्रीपाल कश्यप, दिनेश गौतम, सतीश कश्यप, मास्टर पूरण चंद, श्रीचंद, रोहतास सैनी, संजीव कश्यप, अनुज मित्तल, अनिल गुप्ता, प्रदीप गोयल, अमित मित्तल, राहुल अग्रवाल, संजय सिंघल, हरमन मित्तल, विवान मित्तल, राधेश्याम कश्यप, विनोद कश्यप, ऋषि सैनी आदि उपस्थित रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Vande Metro Train Launched in MP : कुंभ मेले से पहले शुरू हो जाएंगी हाईस्पीड वंदे मेट्रो ट्रेनें

About The Author

Related Posts