महर्षि कश्यप जयंती पर अलीपुर में सामाजिक कार्यक्रम आयोजित

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: शनिवार को क्षेत्र के गांव अलीपुर में महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर महर्षि कालू बाबा(एमकेबी) महासभा के तत्वावधान में एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के प्रमुख दीपक कुमार बालान एवं लोकेंद्र कश्यप के द्वारा फीता काटकर किया गया, जबकि दीप प्रज्वलन महासचिव मास्टर विजयपाल एवं योगाचार्य पुष्पेंद्र कश्यप ने किया। इस दौरान अंतरसिंह कश्यप की अध्यक्षता तथा जितेंद्र कश्यप के संचालन में विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। Kairana News

वहीं, हरियाणा से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण, कृष्ण-सुदामा एवं शिव-पार्वती की आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन करके उपस्थित लोगो का मन-मोह लिया। दीपक कुमार बालान ने अपने उद्बोधन में भगवान महर्षि कश्यप एवं गुरु कालूबाबा के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। साथ ही, उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने समाज को शिक्षित एवं संगठित होने पर भी विशेष जोर दिया। कार्यक्रम आयोजक डॉ. सोनू कश्यप व उनकी टीम ने सभी अतिथियों का माला एवं पटका पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर रेखा चौहान, रामकुमार कश्यप, उषा, कमल, मोनू, गोविंद, नितिन, अनुभव, डॉ. रवि, जोगिंदर, सारिका, बालेश, डॉ. बबीता, मुनेश, सीमा, नीरज, आकाश, शुभम, दीपांशु, शिवा, संजीव आदि लोग उपस्थित रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Firing: दुकानदार पर दिनदिहाड़े युवक ने की फायरिंग, पीजीआई में भर्ती, मामला दर्ज

About The Author

Related Posts