नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों ने ली पद की शपथ

Published On

बडौत (सच कहूँ न्यूज)। नगर पालिका बडौत (Baraut) में नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को राज्य निष्ठा और पद की शपथ दिलाई गई।

एसडीएम बड़ौत सुभाष सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष बबीता को पद की शपथ दिलाई। इसके बाद चेयरपर्सन बबीता तोमर ने नवनिर्वाचित सदस्य रेनू, अंजना, अनिल, पोबिंदर, समीना, रोबिन, राकेश जैन, अतुल जैन, वर्षा, राकेश देवी, नागेंद्र तोमर, विरेंद्र, विक्रांत, नीतू राठी, प्रमोद शर्मा, कौशल, कुसुम तोमर, योगेश तोमर, संजय गुप्ता, नीरज, राहुल तोमर, नर्गिस, रमेश शर्मा, साजिदा शाहीन को शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर एसडीएम सुभाष सिंह ने कहा कि अध्यक्ष और सभी सभासद अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे।

Baraut News

इस अवसर पर सीओ हरीश भदौरिया, ईओ अनुज कौशिक, जिलाध्यक्ष रामपाल ,विधायक डा अजय कुमार, अश्वनी तोमर, विश्वास चौधरी, पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक, गौरव बडौत, डा अनिल आर्य, अमित राय जैन, धनेन्द्र जैन, मास्टर सुरेश राणा सहित सैकड़ों की संख्या मे गणमान्य लोग ओर विभिन्न पार्टियों के नेता सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts