चोरी का सामान व साइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने चोरी के सामान के साथ में एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से किसानों के नलकूपों से चोरी हुआ सामान व साइकिल बरामद होने का दावा किया है। मंगलवार को एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देशानुसार आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चोरी के सामान के साथ में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से विगत 22 फरवरी की रात्रि में झाड़खेड़ी मार्ग व 3 मार्च को कैराना के जंगल में स्थित ग्राम शेखपुरा के किसानों के नलकूपों से चोरी हुआ सामान बरामद होने का दावा किया है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता विनय निवासी मोहल्ला आलदरम्यान कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को चालान करके जेल भेज दिया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:–अमित हत्याकांड में वांछित दिल्ली की युवती गिरफ्तार, भेजा कारागार

About The Author

Related Posts