Theft News: परचून की दुकान का शटर उखाड़ कर दस हजार रुपए चुराए

पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को मामले की सूचना दी

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Theft News: अज्ञात चोरों ने परचून की दुकान का शटर उखाड़कर दस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को मामले की सूचना दी है। फरमान सिद्दीकी ने कस्बे के मोहल्ला पीरजादगान में स्थित नवाब दरवाजा के निकट परचून की दुकान कर रखी है। गुरुवार रात्रि अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर गल्ले में रखी दस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।

पीड़ित दुकानदार को चोरी की घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई। मामले की सूचना पर पुलिस रिस्पांस व्हीकल(पीआरवी) पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी हासिल की। उन्होंने फोन पर उच्चाधिकारियों को भी दुकान में चोरी की घटना से अवगत कराया। पीड़ित दुकानदार ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

Kairana Theft News

About The Author

Related Posts