जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Published On

मुजफ्फरनगर (सच कहूँ न्यूज़)। Muzaffarnagar News: 12 अप्रैल 2026 को मोम एंड मी स्कूल नई मंडी रोड निकट बाला जी धाम मंदिर में जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की ‌गई। जिसमें जिले के लगभग 80 बच्चों ने प्रतिभाग किया, ओर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि मोम एंड मी स्कूल की डायरेक्टर मैम डॉ. रिंकू एस गोयल जी, विशिष्ट अतिथि होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा के मैनेजर डायरेक्टर डॉ प्रवेंन्द्र दहिया जी, युवा कल्याण विभाग से डॉ राजीव जी व श्री नटराज संगीत केंद्र खतौली के संचालक श्री दीपक योगी जी ने अपने शब्दो द्वारा सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। ओर निरंतर प्रयास कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने अपने भार वर्ग व आयु वर्ग में गोल्ड सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते, जिसमें – सब जूनियर जूनियर, सिनियर में आरव, अयांश पाल, प्रणव कनिष्का, अभिराज जोशी, अवन्या, श्री चौहान,परी चौधरी, दृष्टि, उज्जवल, आन्हा, वैष्णवी, प्रहलाद सैनी, आदित्य मित्तल, कन्हैया, मुस्कान, अनुभव, पूजा शर्मा, आदि ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया, सिया, आराधना, वंश शगुन बुशरा खान, आयजा, असद, कृष्णा, राघव, दक्षवीर,आकाश, सावन कुमार आदि ने रजत पदक जीता व अनुभव, आदित्य, रक्षित, फरहान, हिमांशु,सूरज, कार्तिक, आदि ने कांस्य पदक जीता। Muzaffarnagar News

किकबॉक्सिंग एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के सचिव मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड व सिल्वर जीतने वाले खिलाड़ी इसी माह होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। और बताया कि वाको इंडिया किकबॉक्सिंग द्वारा खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मंच प्रदान कर रहा है और अस्मिता खेलो इंडिया किकबॉक्सिंग वूमेंस नेशनल चैंपियनशिप 26 से 29 मार्च को भी अभी जिला मुजफ्फरनगर के 7 महिला खिलाड़ियों राखी, पूजा शर्मा, वैष्णवी,परी, अवन्या,श्री चौहान, अंशू ने प्रतिभाग किया और अलग-अलग स्थान प्राप्त किया।

इसी तरह से अब वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन सिनियर खिलाड़ियों को (के. एस. एल) प्रोफेशनल किकबॉक्सिंग, सभी वर्गों में यूथ गेम, महिला खिलाड़ीयों के लिए खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग वूमेंस लीग आदि के माध्यम से सभी खिलाड़ियो को प्रदर्शन करने का अवसर दे रहा है अतः सभी युवा महिला व पुरुष किकबॉक्सिंग गेम से अवश्य जुड़े और अपने स्वास्थ्य को अपने और सपनों को साकार करें। Muzaffarnagar News

आज की प्रतियोगिता में किकबॉक्सिंग के अध्यक्ष सचिन शर्मा जी , पोडकास्ट मैनेजर पवन धीमान जी, सह सचि व राहुल धीमान जी, व अन्य सदस्य राखी सूर्यदेव, पिंकी,अन्जू पाल, प्रीती जी व खिलाड़ियों के अभिभावकगण उपस्थित रहे। ओर सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

About The Author

Related Posts