शिक्षा और रोजगार
छेड़छाड़ व दुराचार का आरोपी दबोचा, जेल भेजा
Published On
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। मंगलवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार महिलाओं के विरूद्ध अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के कोतवाली तहत पुलिस ने छेडछाड व दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी तालिब निवासी मोहम्मदपुर राई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। विदित रहे कि विगत 08 जुलाई को कोतवाली कैराना पर क्षेत्र निवासी एक महिला ने आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़ व जबरदस्ती दुष्कर्म किये जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली पुलिस को आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे। Kairana News
यह भी पढ़ें:– नशा बेचने के आरोप में जेल का हेड वार्डन गिरफ्तार