Delhi Flood News: ये खबर दिल्ली वालों के लिए, पढ़कर मिलेगी राहत

Published On

Delhi Flood News:नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर में शुक्रवार को मामूली गिरावट दर्ज की गयी हालांकि यह अब भी खतरे के निशान से ऊपर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर आज अपराह्न 12 बजे जलस्तर 207.24 मीटर पहुंच गया जो गुरुवार रात आठ बजे 207.42 मीटर पर था। दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर खतरे का निशान 205.33 मीटर पर है। यमुना में अब तक सबसे से अधिक जलस्तर 13 जुलाई 2023 को 208.66 मीटर दर्ज की गयी थी। यमुना में एक सितंबर की रात जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था।

नदी किनारे निचले इलाकों में पानी भरने के कारण कई लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरे स्थान पर चले गये हैं जबकि कुछ लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दिल्ली के सभी जिलाधिकारियों के साथ आॅनलाइन बैठक कर यमुना के जलस्तर और भारी बारिश की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि चौबीसों घंटे निगरानी जारी रहे, राहत कार्यों में कोई ढिलाई न हो और हर दिल्लीवासी की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाये। उन्होंने कहा कि सरकार की पूरी टीम सतर्क है और हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

About The Author

Related Posts