नहाते वक्त यमुना के गहरे कुंड में समा गए हरियाणा के तीन युवक

Published On

गर्मी से निजात पाने को साथियों के साथ यमुना स्नान के लिए पहुंचे थे तीनों युवक

  • यमुना में डूबे युवकों की तलाश में जुटे गोताखोर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल | Kairana News

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गर्मी से निजात पाने को स्नान के लिए आये हरियाणा के तीन युवक नहाते वक्त यमुना में बने गहरे कुंड में समा गए। यमुना में डूबे युवकों की तलाश में गोताखोर जुटे हुए है। वहीं, यमुना में समाए युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे पानीपत के वार्ड संख्या-12 की वीरनगर कॉलोनी निवासी राकेश(24), पिंटू(30) व श्यामू(19) अपने दोस्त सूरज व अजय के साथ में नहाने के लिए यमुना पर आए थे। राकेश का भाई राजेश भी उनके साथ आया था। Kairana News

बताया जा रहा है कि युवक राकेश, पिंटू व श्यामू हरियाणा की ओर यमुना में नहाने लग गए, जबकि सूरज, राजेश व अजय बाहर किनारे पर बैठे रहे। इसी दौरान नहाते वक्त तीनों युवक यमुना में बने गहरे कुंड में डूबने लगे। युवकों को डूबता देख बाहर बैठे उनके साथियों ने शोर मचा दिया। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिस पर यमुना ब्रिज चौकी पर तैनात यूपी व हरियाणा के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा डूबे युवकों की तलाश शुरू कराई। बाद में कैराना से प्रशिक्षु सीओ जितेंद्र कुमार व अपराध निरीक्षक कमल किशोर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से घटना की जानकारी हासिल की। Kairana News

साथ ही, यमुना में डूबे युवकों की तलाश में लगे गोताखोरों को सर्च अभियान में तेजी लाने को कहा। वहीं, मामले की जानकारी होने पर युवकों के परिजन भी यमुना पर पहुंच गए। युवकों के यमुना में डूबने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर गोताखोरों की व्यवस्था देरी से करने का आरोप लगाया है। शाम तक यमुना में डूबे युवकों की तलाश जारी थी। उधर, प्रशिक्षु सीओ जितेंद्र कुमार का कहना है कि नहाते वक्त हरियाणा के तीन युवक यमुना में डूबे है, जिनकी तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– कंप्यूटर ऑपरेटरों ने खाली बर्तन बजाकर किया प्रदर्शन

About The Author

Related Posts