रोडवेज बस से टक्कर से तीन टुकड़े हुआ ट्रैक्टर

Published On

ट्रैक्टर से सहचालक समेत चार यात्री हुए घायल

भोपा (सच कहूँ न्यूज)। भोपा- शुक्रताल मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली और रोडवेज बस की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। रोडवेज बस से टकराकर ट्रैक्टर तीन टुकड़ों में विभाजित हो गया। भिड़ंत में ट्रैक्टर सवार एक व्यक्ति सहित चाल लोग घायल हुए। जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। रोडवेज बस को कब्जे में लेकर पुलिस ने थाने पहुंचाया। भोपा थाना क्षेत्र के तीर्थ नगरी शुक्रताल से बुधवार को चली एक रोडवेज बस भोपा रोड पर गांव कसमपुरा के समीप विपरीत दिशा से आ रही खाली ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेपर मिल पर खोई डालकर एक खाली ट्रैक्टर ट्राली बुधवार सुबह भोपा की ओर जा रही थी। बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली जब भोपा जट मुझेड़ा मार्ग पर गांव कसमपुरा के समीप पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई।

लोगों के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली को करीब के मार्ग पर टर्न लेना था। लेकिन आकलन सही न होने के कारण उसकी भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर तीन टुकड़ों में विभाजित हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर खेड़ी फिरोजाबाद निवासी 23 वर्षीय सद्दाम चला रहा था। जबकि उसके साथ छोटा नाम का सहचालक बराबर में बैठा हुआ था। बस से भिड़ंत में ट्रैक्टर पर सवार छोटे को गंभीर चोट आई हैं। जबकि रोडवेज बस में सवार राजू, जोनी समेत चार यात्री भी घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। रोडवेज चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने रोडवेज को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts