नगर की जनगणना हेतु प्रशिक्षण शुरू, एसडीएम ने किया शुभारंभ

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

226 प्रगणक व पर्यवेक्षक करेंगे कस्बे के 28 वार्डों की जनगणना, 22 अप्रैल से 03 मई तक दिया जाएगा नगर के जनगणनाकर्मियों को प्रशिक्षण

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: बुधवार को नगरपालिका परिषद कैराना के सभागार कक्ष में कस्बे की जनगणना हेतु प्रशिक्षण कार्य शुरू किया गया, जिसका शुभारंभ एसडीएम कैराना शिवाजी यादव ने दीप प्रज्वलित करके किया। नगर के 28 वार्डों की जनगणना के लिए कुल 226 जनगणनाकर्मी नियुक्त किए गए है, जिनमें 198 प्रगणक व 28 पर्यवेक्षक शामिल है। प्रशिक्षण कार्य नगरपालिका परिषद के अलावा कस्बे के आर्य कन्या इण्टर कॉलिज में भी दिया गया। नगर की जनगणना हेतु प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के तीन ग्रुप बनाए गए है तथा प्रत्येक ग्रुप में दो बैचों को शामिल किया गया है। Kairana News

प्रत्येक ग्रुप के जनगणनाकर्मियों को लगातार तीन दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का दौर 22 अप्रैल से तीन मई तक चलेगा। इन ग्रुपों में शामिल प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देने हेतु कुल चार फील्ड ट्रेनर नियुक्त किये गए है, जिसमें लालचंद, प्रशांत कुमार, सुशील कुमार रवि व अशोक कुमार शामिल है। इस अवसर पर जिला जनगणना प्रभारी शामली शिवकुमार भारती, नायब तहसीलदार सतीश यादव, पालिका के जनगणना नोडल रविन्द्र कुमार, योजना लिपिक रविकांत, लेखाकार राकेश कुमार, जलकल लिपिक तासीम अली, जनगणना कम्प्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद फहीम व अजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।

जनगणनाकर्मियों को दिखाया डेमो, परखी दक्षता | Kairana News

तहसील मुख्यालय पर ग्रामीण क्षेत्र की जनगणना हेतु विगत 20 अप्रैल से प्रशिक्षण कार्य चल रहा है। बुधवार को तीसरे दिन प्रशिक्षण प्राप्त करने आए प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को फील्ड ट्रेनरों के द्वारा कस्बे की राजेन्द्र कॉलोनी में ले जाकर डेमो दिखाया गया। इस दौरान जनगणनाकर्मियों का टेस्ट भी लिया गया। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के जनगणना प्रभारी अधिकारी/तहसीलदार अर्जुन चौहान ने बताया कि विगत तीन दिनों से तहसील मुख्यालय पर प्रथम चरण की जनगणना हेतु 148 प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के ग्रुप को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुधवार को इन जनगणनाकर्मियों को डेमो दिखाया गया। साथ ही, उनकी दक्षता को परखने के लिए टेस्ट भी लिया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रथम चरण की जनगणना का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें मकानों की गणना की जाएगी।

यह भी पढ़ें:– चंडीगढ़ में गैंगस्टर, पुलिस के बीच मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

About The Author

Related Posts