विश्व पर्यावरण दिवस पर भगवंत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वृक्षारोपण और जागरूकता अभियान

Published On

मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भगवंत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में संस्थान के विभिन्न विभागों जैसे विज्ञान क्लब, नर्सिंग विभाग, कॉलेज ऑफ एजुकेशन और इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने मिलकर हर्बल गार्डन में पौधारोपण किया।

नर्सिंग विभाग के छात्रों ने जागरूकता मार्च निकाला जिसमें पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जीवन के प्रेरणादायक नारे लगाए गए। संस्थान के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह, निदेशक डॉ. अनुराग विजय अग्रवाल, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. पुष्पनील वर्मा सहित सभी वरिष्ठजन उपस्थित रहे। डॉ. अनिल सिंह ने पर्यावरण के प्रति सभी को जागरूक करते हुए जन्मदिन पर वृक्ष लगाने का आग्रह किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने फलदार और छायादार वृक्षों का रोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रिहाना भट्ट, उर्वशी, विजेंद्र, नितिन शर्मा, शालिनी कपूर, नेहा रानी, रिया चौधरी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

About The Author

Related Posts