Road Accident: सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

Published On

कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Road Accident: कैथल में शुक्रवार सुबह के समय पटियाला मेन रोड पर एलपीजी सिलेंडरों से भरा ट्रक पलट गया। इस ट्रक के पलटने के बाद इसमें भरे सिलेंडर सड़क पर बिखर गए। हालांकि गनीमत यह रही कि ट्रक आग की चपेट में नहीं आया। इससे बड़ा हादसा टल गया। Kaithal News

जानकारी अनुसार हादसा सुबह करीब सात बजे का बताया जा रहा है। इस ट्रक की चपेट में एक बाइक सवार भी आया। इसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव खानपुर से आगे कैथल की तरफ यह हादसा हुआ है। यह ट्रक कैथल की तरफ जा रहा था। अचानक सडक के एक तरफ खदान की तरफ झुका और यह गिर गया। इस दौरान एक बाइक सवार भी चपेट आया। उसे घायल होने के बाद अस्पताल में पहुंचाया गया। उनका कहना है कि यदि सिलेंडर फट जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– पानीपत के सुमित दहिया ने लहराया कजाकिस्तान में भारत का परचम!

About The Author