सोपोर में दो ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार, हथियार गोलाबारूद बरामद

Published On

बारामूला। उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर शहर में पुलिस ने आंतकवादियों केे लिए काम करने वाले (ओजीडब्ल्यू) दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस की विशेष अभियान सूमह (एसओजी) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा राष्ट्रीय राइफल्स द्वारा सोपोर के दारपोरा बोमई में एक संयुक्त जांच चौकी स्थापित किया गया। जांच के दौरान एक आतंकवादी संगठन के लिए काम करने वाले दो लोगों की पहचान अशफाक अहमद मीर और मोहम्मद सफी भट के रूप में हुई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि आरापियों के पास से एक हैंड ग्रेनेड और 20 राउंड गोली समेत हथियार और गोलाबारूद बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और आगे की जांच की जा रही है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts