दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, होगी बारिश

Published On

50 km की रफ्तार से चलेगी हवा

नई दिल्ली (एजेंसी)। 

भीषण गर्मी से परेशान दिल्ली के लोगों को राहत मिल सकती है। बृहस्पतिवार को तेज हवा चलने के साथ ही बारिश हो सकती है। इससे तापमान में कुछ हद तक गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिन में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। यही नहीं 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। इसके चलते तापमान में मामूली गिरावट भी देखने को मिलेगी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है और 4 मई तक ऐसी स्थिति रहेगी। उसके बाद तापमान में फिर इजाफा होना शुरू होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का अधिकतम स्तर 64 फीसद और न्यूनतम स्तर 26 फीसद दर्ज किया गया।

8 साल में सबसे अधिक गर्म रहा

यहां पर यह भी पता दें कि दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ पड़ रही गर्मी से बुधवार को थोड़ी राहत मिली, बावजूद इसके बीते आठ साल में 1 मई को एक बार फिर तापमान सबसे अधिक रहा। वर्ष 2011 के बाद से अब तक तापमान कभी भी 40 डिग्री के पार नहीं गया।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts