Uttarakhand Weather: उत्तराखंड वालों को मौसम विभाग ने किया सावधान! भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट किया जारी

Published On

Uttarakhand cloudburst incident: देहरादून, उत्तराखंड। राज्य के उत्तरकाशी जिले में रविवार प्रातः बादल फटने की घटना के बाद भयंकर भूस्खलन हुआ, जिससे भारी तबाही मच गई। इस आपदा के दौरान निर्माण कार्य में लगे 29 श्रमिक भूस्खलन की चपेट में आ गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 20 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि दो मृतकों के शव बरामद हुए हैं। शेष लोगों की खोजबीन जारी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि आपदा की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से शुरू कर दिया गया। मौके पर राज्य आपदा प्रबंधन बल (SDRF), स्थानीय प्रशासन और अन्य संबंधित एजेंसियां राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। Uttarakhand Weather News

Jamshedpur Rains: भारी बारिश के चलते स्कूल छात्रावास जलमग्न, 162 बच्चे रात भर छत पर फंसे रहे

जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश | Uttarakhand Weather News

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को अगले दो महीनों तक सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि खराब मौसम की संभावना को देखते हुए अगले 24 घंटे के लिए चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। उन्होंने कहा, “जब तक मौसम सामान्य नहीं होता, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के हित में यात्रा को स्थगित रखा जाएगा। सरकार सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम कर रही है।”

सीएम धामी ने आमजन से अपील करते हुए कहा, “इस समय हम सबकी सुरक्षा सर्वोपरि है। अतः जब तक मौसम विभाग या स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट सूचना न आए, तब तक लोग यात्रा पर न निकलें।” उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि जैसे ही स्थिति सामान्य होगी, सरकार यात्रा संबंधी अपडेट उपलब्ध कराएगी।

हर साल प्राकृतिक आपदाओं का सामना, ISRO करेगा सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड हर वर्ष किसी न किसी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से प्रभावित होता है, चाहे वह भूस्खलन हो या बादल फटना। इस स्थिति से बेहतर तरीके से निपटने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) राज्य में नई तकनीकों के साथ नवाचार करने आ रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस साझेदारी से ऐसे उपाय सामने आएंगे जो न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे।

मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जिलों में भारी वर्षा के साथ तेज़ गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। Uttarakhand Weather News

Uttarkashi cloudburst: उत्तरकाशी में बादल फटने से आई आपदा से हुई भारी तबाही, 8 लोग लापता

About The Author

Related Posts