बागेश्वर में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, तीन घायल

Published On

बागेश्वर/नैनीताल (सच कहूँ न्यूज)। Road Accident: उत्तराखंड के बागेश्वर में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना आज तड़के हुई। बताया जा रहा है कि बागेश्वर लगभग 4.15 मिनट पर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बागेश्वर-गिरेछीना मार्ग पर नैलगाड़ के पास एक पिकअप वाहन संख्या यूके 018 सीए 6994 दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया।

प्रभारी निरीक्षक कैलाश सिंह नेगी की अगुवाई में पुलिस व अग्निशमन बल की एक टीम मौके पर पहुंची। सभी को खाई से बाहर निकाला गया। इस हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गयी थी जबकि एक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। वाहन में कुल छह लोग सवार थे। मृतकों में इरशाद, असलम एवं साजिद शामिल हैं जबकि सुलेमान, जेहरान और आकाश घायल हो गये। घायलों को उपचार चल रहा है। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

About The Author

Related Posts