हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home कारोबार चौतरफा बिकवाल...

    चौतरफा बिकवाली से गिरा शेयर बाजार

    Stock Market Crashes

    मुंबई (एजेंसी)। वैश्विक बाजार की तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर आईटी, टेक, रियल्टी, इंडस्ट्रियल्स, कैपिटल गुड्स समेत 17 समूहों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार (Stock Market) आज लगातार तीसरे दिन गिरकर बंद हुआ। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 303.35 अंक लुढ़ककर 54 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 53749.26 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 99.35 अंक टूटकर 16025.80 अंक पर रहा। बीएसई का मिडकैप 1.93 प्रतिशत फिसलकर 21,829.06 अंक और स्मॉलकैप 2.94 प्रतिशत की बड़ी गिरावट लेकर 25,123.30 अंक पर आ गया। Stock Market

    इस दौरान बीएसई में कुल 3444 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2611 में बिकवाली जबकि 717 में लिवाली हुई वहीं 116 के भाव स्थिर रहे। इसी तरह एनएसई में 32 कंपनियों ने नुकसान उठाया जबकि शेष 18 में तेजी रही। बीएसई में बैंकिंग और वित्त समूह की 0.26 प्रतिशत की बढ़त को छोड़कर शेष 17 समूहों में गिरावट रही। इस दौरान बेसिक मैटेरियल्स 2.25, सीडीजीएस 2.47, ऊर्जा 1.34, हेल्थकेयर 1.51, इंडस्ट्रियल्स 2.66, आईटी 3.19, दूरसंचार 1.18, कैपिटल गुड्स 2.44, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.40, धातु 1.41, तेल एवं गैस 1.50, रियल्टी 3.02 और टेक समूह के शेयर 2.39 प्रतिशत गिरे। वैश्विक बाजार में तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.63, जर्मनी का डैक्स 0.27, हांगकांग का हैंगसेंग 0.29 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.19 प्रतिशत चढ़ गया जबकि जापान का निक्केई 0.26 प्रतिशत उतर गया। Stock Market

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here