हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान शिक्षक पवन गो...

    शिक्षक पवन गोठवाल की माता की 16वीं पुण्यतिथि पौधारोपण करके मनाई!

    Sadulpur News
    अम्बेडकर विकास संस्थान राजगढ़ में शिक्षक पवन गोठवाल की माता जी की 16वीं पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा के दौरान पौधारोपण करते प्रमुख लोग

    सादुलपुर, (ओमप्रकाश)। बुधवार को अम्बेडकर विकास संस्थान राजगढ़ में शिक्षक पवन गोठवाल की माता की 16वीं पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। संस्थान अध्यक्ष सत्यवीर बागोत ने बताया कि छात्रावास अधीक्षक उमेद सुनियां के द्वारा चलाई गई वृक्षारोपण की मुहिम के तहत जिसमें 500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था। उसके अनुसार 50 पौधे छात्रावास परिसर में लगाये गए। Sadulpur News

    इस अवसर पर पीसीसी सदस्य शिशुपाल पूनिया, अमरसिंह सांगवान, भाजपा नेता महावीर पूनिया, भाजपा जिला मंत्री डॉ. कौशल पूनिया, विमल पूनिया, कृष्ण जांगिड़, किसान मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण भाकर, शिक्षक नेता मनोज पूनिया, एडवोकेट मुकेश रामपुरा, अम्बेडकर शिक्षक संघ अध्यक्ष मानसिंह मेहरा, सामाजिक कार्यकर्ता शहनाज अहमद, मोहसिन शेख, प्राचार्य राजवीर सुडा, एडवोकेट सुनील जांगिड़, गणेश दायमा, युवा नेता विश्वास सांगवान, ताराचंद गोठवाल, चंद्रभान गोठवाल, राकेश गोठवाल, मकसूद चिश्ती, जयप्रकाश, सहीराम, रतनलाल आदि उपस्थित रहे। अध्यापक गोठवाल की माताश्री की 16वी पुण्यतिथि पर सोनी हॉस्पिटल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस रक्तदान शिविर में भी सभी अतिथियों ने शिरकत की। संचालन उमेद सुनियां ने किया। सुनियां द्वारा जारी 500 पौधे लगवाने की मुहिम के समापन दिनांक 27 जुलाई को अपने जन्मदिन पर सभी आगंतुक अतिथियों को प्रोग्राम में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया। Sadulpur News

    MGNREGA Urban Employment Scheme : सरकारी कार्यालयों की दीवारों का बदला जा रहा रंगरूप!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here