हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    Car Fire : धू धू कर जली कार, पांच मिनट में कबाड़ में हुई तब्दील

    Hanumangarh News
    Car Fire : धू धू कर जली कार, पांच मिनट में कबाड़ में हुई तब्दील

    Car Fire : डीटीओ ऑफिस के पीछे हुई कार में आग लगने की घटना

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन में अबोहर मार्ग पर स्थित जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय के पीछे एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग बुझाती उससे पहले ही कार कबाड़ में बदल चुकी थी। जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्टेशन का कार्य करने वाला साहिल अपनी कार में सवार होकर किसी से रुपए लेने आया था। Hanumangarh News

    जब वह जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय के पीछे पहुंचा तो एसी से धुंआ निकलते चालक ने कार रोक दी। जैसे ही कार रोककर चालक साहिल नीचे उतरा तो अचानक कार में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। जोरदार धमाका होते ही आसपास के दुकानदारों में हडक़ंप मच गया। वे भागकर मौके पर पहुंचे। उनके देखते ही देखते 4 से 5 मिनट में कार जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पानी की बौछारें डालकर आग बुझाई। जंक्शन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर कार में आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई। Hanumangarh News

    Rajasthan Weather Update : रिमझिम बारिश की बौछारों से मौसम बना सुहावना, किसानों के चेहरे खिले

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here