हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ सपूतों की अंत...

    सपूतों की अंतिम विदाई में उमड़ा जन सैलाब

    Great, Crowd, Jammu Kashmir, Rajsthan, Martyrs

    सीकर/नीमकाथाना (सच कहूं न्यूज)। देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर जवान एएसआई रामनिवास यादव का पार्थिव शरीर गुरुवार को भारत माता की जय व रामनिवास अमर रहे के उद्घघोष के साथ पंचतत्व में विलीन हुआ। शहीद को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। बीएसएफ की एक टुकड़ी ने गार्ड आॅफ आॅनर दिया।

    शहीद रामनिवास को उसके बेटे संदीप यादव ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती, नीमकाथाना विधायक, सैनिक कल्याण बोर्ड सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, पाटन पंचायत समिति प्रधान संतोष गुर्जर सहित बीएसएफ की एक टुकड़ी मौजूद रही। वहीं अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इससे पहले शव पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। तिरंगे में लिपटा शव देखकर ग्रामीण रो पड़े। शहीद के बता दें कि जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर की चमलियाल पोस्ट पर पाकिस्तान की ओर से हुए सीजफायर में राजस्थान के तीन जवान शहीद हुए थे।

    जिसमें सीकर के एएसआई रामनिवास यादव भी वीरगति को प्राप्त हुए थे। बुधवार को जम्मू से उनका पार्थिव देह को जयपुर लाया गया। गुरुवार जयपुर से सडक मार्ग से बीएसएफ के अधिकारी शहीद जवान रामनिवास का पार्थिव शरीर लेकर उनके पैतृक गांव डाबला की बाना की ढाणी पहुंचे। देह पहुंचने से पहले ही ढाणी में घर के बाहर हजारों लोग श्रद्धांजलि देने मौजूद थे। जैसे ही शहीद का पार्थिव देह उनके घर पहुंचा। वहां मौजूद परिजन बिलख पड़े। वहीं वीरांगना भगवती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

    जयपुर । जम्मू कश्मीर में पाक गोलीबारी में शहीद हुये राजस्थान के तीनों शहीदों का आज उनके पैतृक गांवों में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। वीर प्रसूता राजस्थान के सपूतों की अंतिम विदाई में जगह जगह जन सैलाब उमड़ पड़ा और वीर जवान अमर रहे तथा पाकिस्तान मुदार्बाद के गगनभेदी नारों के बीच ग्रामीणों ने नम आंखों से तीनों शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

    अलवर । जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में पाक गोलीबारी से शहीद हुए हंसराज गुर्जर का आज सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हंसराज गुर्जर अमर रहे के गगन भेदी नारों के बीच उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे हजारो लोगों ने भारत मां के वीर सपूत को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। शहीद गुर्जर को उनके एक माह के पुत्र कुशांक ने मुखग्नि दी।
    जयपुर । जम्मू कश्मीर में पाक गोलीबारी में शहीद हुये राजस्थान के तीनों शहीदों का आज उनके पैतृक गांवों में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। वीर प्रसूता राजस्थान के सपूतों की अंतिम विदाई में जगह जगह जन सैलाब उमड़ पड़ा और वीर जवान अमर रहे तथा पाकिस्तान मुदार्बाद के गगनभेदी नारों के बीच ग्रामीणों ने नम आंखों से तीनों शहीदों को श्रद्धांजलि दी।