हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी इंतजार कर रही...

    इंतजार कर रही थी दुल्हन पर नहीं पहुंचा मंत्री का बेटा, जानें, क्यों

    आगरा (यूपी)। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक ऐसी घटना घटित हो गई जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, यूपी के आगरा में रहने वाले कारागार मंत्री धर्मबीर प्रजापति के बेटे की बारात निकलनी थी। इससे पहले उसे डेंगू हो गया और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। उधर, जब काफी इंतजार के बाद दुल्हन के दरवाजे पर बारात नहीं पहुंची तो हड़कंप मच गया। कारण जानने के लिए परिवार वालों ने जब मंत्री फोन किया तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। इसके बाद शादी फिलहाल रोक दी गई है। हालांकि मंत्री ने दावा किया है कि उनका बेटा स्वस्थ हो जाएगा तो शादी की जाएगी। अभी उसकी हालत गंभीर है और उसे आईसीयू में रखा गया है।

    यह भी पढ़ें:– टॉप ऑर्डर बिखरने के बाद केएल राहुल ने लगाया अर्धशतक

    क्या है मामला

    यूपी के आगरा की जेल में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री ने बताया कि शादी से जुड़े रश्मों के दौरान अचानक ही बेटे की तबियत बिगड़ी थी. उनके बेटे को कई दिन से बुखार आ रहा था, लेकिन उसने शादी की वजह से किसी को नहीं बताया और पास की दुकान से दवाई ले लिया था. दो दिसंबर को ही उसकी बारात निकलनी थी। घर में शादी से जुड़े रश्म पूरे किए जा रहे थे। इसी दौरान उसकी तबियत ज्यादा खराब हो गई। आनन फानन में उसे सिकंदरा के नेशनल हास्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती कर लिया है।

    दुल्हन के घर में बारात के स्वागत के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। दुल्हन भी अपने अपने दूल्हे का इंतजार कर रही थी। काफी वक्त बीतने के बाद भी बारात के आने की सूचना नहीं मिली तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की। फोन किया गया तो पता चला कि दूल्हा तो अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here