हमसे जुड़े

Follow us

14.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा राजीव गांधी ख...

    राजीव गांधी खेल स्टेडियम में नहीं है कुश्ती कोच की व्यवस्था

    petition

    खिलाड़ी अपने स्तर पर कर रहे हैं अभ्यास (Rajiv Gandhi Sports Stadium)

    •  खिलाडियों ने प्रशासन से लगाई कुश्ती कोच की गुहार

    • खिलाडियों का कहना गांव में हैं हिंद केसरी व हरियाणा केसरी जैसे होनहार खिलाड़ी इसके बाद भी खेल विभाग नहीं दे रहा ध्यान

    पिल्लूखेड़ा (सच कहूं न्यूज चांद कुंडू)। गांगोली गांव के राजीव गांधी (Rajiv Gandhi Sports Stadium) खेल स्टेडियम में बने इंडोर हॉल में कुश्ती का कोच ना होने से खिलाड़ियों को कुश्ती के प्रशिक्षण प्राप्त करने में अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांगोली गांव के कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र मलिक, अनिल पहलवान, रविंद्र देशवाल व गांव के सरपंच बलबीर देशवाल ने बताया कि गांव के खेल स्टेडियम में सैकड़ों कुश्ती के खिलाड़ी सुबह-शाम इंडोर हॉल में कुश्ती का अभ्यास करने के लिए आते हैं। गांगोली गांव का पहलवान अनूप लगातार कई वर्षों से हिंद केसरी व हरियाणा केसरी रहा है। इसके वाबजूद भी गांव के खेल स्टेडियम में कुश्ती का कोच ना होना सरकार की खेल नीति पर सवाल उठाना लाजमी बनता है।

    •  जिला कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र मलिक व अनिल पहलवान ने बताया है।
    •  इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए बाथरूम तक की व्यवस्था नहीं है।
    • खिलाड़ियों के लिए कपड़े आदि बदलने के लिए चैंजिंग रूम तक नहीं बनाए गए हैं।

    इंडोर हाल में एक वर्ष से विकास कार्य भी बंद पड़ा हुआ है।

    • आज तक बिजली की फि फिटिंग तक नहीं की गई है।
    • अनिल पहलवान का तो यहांं तक कहना है ।
    • इंडोर हाल के निर्माण कार्य में भी लाखों रूपए का घोटाला हुआ है।
    • जिसकी जांच सरकार ने निष्पक्ष रूप से करवानी चाहिए।

    -हलका विधायक सुभाष गांगोली व जिला कुश्ती संघ के जिलाअध्यक्ष महेंद्र सिंह मलिक ने सरकार से इंडोर हाल में कुश्ती के लिए कोच की मांग की है ताकि खिलाड़ी कुश्ती का प्रशिक्षण प्राप्त कर सके।

    क्या कहते हैं जिला खेल अधिकारी:

    गांगोली गावं के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में बने इंडोर हाल में कुश्ती कोच की मांग पर जिला खेल अधिकारी जे.सी बैनर्जी ने कहा कि खिलाडियों की हर समस्या का समाधान होगा। डिमांड के अनुसार कुश्ती कोच की नियुक्ति कर दी जाऐगी।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल कने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।