हमसे जुड़े

Follow us

30.4 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home खेल Paris Olympic...

    Paris Olympics : 16 खेलों में कुल 117 भारतीय एथलीट और स्थान 71वां!

    Paris Olympics
    Paris Olympics : 16 खेलों में कुल 117 भारतीय एथलीट और स्थान 71वां!

    Paris Olympics 2024 : पदक तालिका में 6 पदकों के साथ पाक से भी पीछे भारत

    पेरिस (फ्रांस)। भारत का पेरिस ओलंपिक में अभियान एक रजत और पांच कांस्य सहित कुल छह पदकों के साथ समाप्त हो गया। लेकिन दोहरी पदक संख्या का आंकड़ा काफी दूर रह गया। भारत टोक्यो ओलंपिक के पिछले सात पदकों के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाया। इन खेलों में भारत की पदक उम्मीदों पर महिला पहलवान विनेश फोगाट का 100 ग्राम वजन अधिक होने का मामला काफी भारी पड़ा। Paris Olympics

    हालांकि विनेश की संयुक्त रजत मिलने के अपील पर फैसला होना अभी बाकी है। विनेश के मामले पर चर्चा अभी काफी दिनों तक चलेगी। पेरिस ओलंपिक शुरु होने से पहले इस बात को बड़े जोर-शोर से दावा किया जा रहा था कि भारत इस बार ओलंपिक में दोहरी पदक संख्या का आंकड़ा जरुर पार करेगा। लेकिन अंत में जाते-जारी स्थिति छह पदक की रह गई जिसमें कोई स्वर्ण पदक शामिल नहीं था।

    स्वर्ण की सबसे बड़ी उम्मीद भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा रजत पर ठिठक कर रह गए। भारत के हिस्से पांच कांस्य पदक आए जिसमें दो तो निशानेबाज मनु भाकर ने ही दिलाए। भारत पदक तालिका में छह पदकों के साथ 71वें स्थान पर रहा जो कहीं से भी यह उम्मीद नहीं जगाता है कि भारत भविष्य में खेल महाशक्ति बनेगा। पाकिस्तान अंक तालिका में एक स्वर्ण पदक के साथ 62वें नंबर पर रहा। भारत टोक्यो ओलंपिक 2021 में अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ को पार करने से थोड़ा पीछे रह गया, जब उन्होंने सात पदक (1 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य) हासिल किए और 48वें स्थान पर रहा था।

    भारतीयों द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड इस प्रकार हैं:- Paris Olympics

    • मनु भाकर स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट बनीं जिन्होंने ओलंपिक के एक संस्करण में दो पदक जीते।
    • मनु भाकर ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनीं।
    • मनु भाकर सरबजोत सिंह ने ओलंपिक में भारत का पहला निशानेबाजी टीम पदक जीता।
    • 21 साल और 24 दिन की उम्र में, अमन सहरावत व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत के सबसे कम उम्र के पदक विजेता बने।
    • 1972 के म्यूनिख के बाद पहली बार, भारत ने पुरुष हॉकी में लगातार दो ओलंपिक पदक जीते।
    • भारत ने 52 वर्षों में पहली बार हॉकी में आस्ट्रेलिया को हराया।
    • नीरज चोपड़ा स्वतंत्र भारत के पहले ट्रैक और फील्ड एथलीट बने जिन्होंने ओलंपिक में दो पदक जीते।
    • उत्तराखंड के युवा शटलर लक्ष्य सेन सिंगल्स सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।
    • धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत मिक्स्ड टीम तीरंदाजी प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रहे, जो तीरंदाजी में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
    • शूटिंग में तीन पदक जीतने के बाद, भारत ने ओलंपिक के संस्करण में किसी एक खेल में सर्वाधिक मेडल जीते।
    • मनिका बत्रा ओलंपिक एकल वर्ग में प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी। Paris Olympics

    Heavy Rainfall Delhi-NCR : दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, फंसे लोग! IMD ने जारी किया अलर्ट

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here