हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी 10 जून को होन...

    10 जून को होने वाले संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संयुक्त मोर्चा की बैठक का किया गया आयोजन

    Syana News
    10 जून को होने वाले संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संयुक्त मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया।

    बुलन्दशहर/स्याना (सच कहूँ न्यूज) नगर स्थित कमला देवी (Kamla Devi) के कैम्प कार्यालय पर 10 जून को होने वाले संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संयुक्त मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष मलखान सिंह ने की। बैठक का संचालन स्याना मंडल उपाध्यक्ष विक्रांत त्यागी ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मलखान सिंह ने कहा की देश के यशस्वीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशाशन और कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर देश भर मे महा सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है।

    जिसके अंतर्गत देश के सभी वर्गों को मोदी (Narendra Modi) ज़ी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजनाओ से अवगत कराया जा रहा है ताकि सभी वर्गों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच सके। साथ ही कहा की इन योजनाओं का लाभ सभी वर्ग चाहे अनुसूचित और अल्पंख्यक वर्ग हो या पिछड़ा वर्ग हो सभी को मिल रहा है।

    बैठक मे युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद आर्या, कुशल कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष संजू चौधरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष बीबीनगर गौरव कुमार, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष स्याना सुरेंद्र जैनवाल, बुगरासी से आशीष बाल्मीकि, अल्पसंख्यक मोर्चा स्याना से बबलू, बीबी नगर से रोशन अली, अमरगढ़ से फकरुद्दीन खान, चरण सिंह दिवाकर, परवाना मंडल अध्यक्ष जयवीर लोधी ज़ी, मन की बात के संयोजक विकास गुप्ता ज़ी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें:– ‘एमएसजी प्रोडक्ट’ शुद्धता की गारंटी के साथ ‘सेहत के रखवाले’

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here