हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी UP: व्यवसायी ...

    UP: व्यवसायी की पत्नी बेटे समेत हत्या

    सीतापुर: यहां एक कारोबारी की पत्नी और बेटे समेत गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुनील जायसवाल रोज की तरह दुकान बंद करने के बाद अपनी बाइक से घर पहुंचे। अभी वे घर के बाहर ही थे, तभी कुछ बदमाशों ने वहां पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया। बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

    एडीजी-आईजी ने लिया मौके का जायजा

    ट्रिपल मर्डर की जानकारी मिलते पर लखनऊ एडीजी, आईजी और अन्य पुलिस ऑफिशियल्स ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। फिंगर प्रिंट स्पेशलिस्ट और डॉग स्क्वॉड की टीम भी पहुंची।

    सुनील की मौके पर ही मौत

    सभी बदमाश मोटर साइकिल से थे, उन्होंने सुनील से रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश की, लेकिन सुनील उनसे भिड़ गए। इस पर बदमाशों ने उनको गोली मार दी। सुनील की मौके पर ही मौत हो गई।

    बदमाश भागने की फिराक में थे, तभी पास में मौजूद एक शख्स उनसे भिड़ गया और उनको रोकने की कोशिश करने लगा। इस बीच गोली चलने की आवाज सुनकर सुनील की पत्नी कामनी और उनका बेटा घर से बाहर निकल आए।

    उन्होंने मिलकर एक बदमाश को पकड़ लिया। कामिनी ने बदमाशों को जमीन पर भी गिरा दिया। इस पर उन्होंने कामनी पर भी फायरिंग कर दी। कामनी के सिर पर गोली लगी और उनकी भी वहीं मौत हो गई।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।