हमसे जुड़े

Follow us

14.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home देश Narendra Modi...

    Narendra Modi : मोदी की गारंटी! राजस्थान के हर घर पहुंचेगा पानी!

    Narendra Modi

    Prime Minister Modi : कांग्रेस का इतिहास ही नहीं, इरादे भी खतरनाक : पीएम

    जयपुर/अलवर-करौली (सच कहूं/गुरजंट सिंह धालीवाल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही नहीं, इरादे भी खतरनाक हैं। कांग्रेसी नेताओं ने तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार के लिए मंदिरों को गिराकर उनकी जमीनों पर कब्जे किए। यहां रामनवमी की शोभायात्रा पर पत्थर बरसाए जाते थे। पीएम ने गुरुवार को यहां करौली-कैलादेवी मार्ग स्थित सिद्धार्थ सिटी में विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया। Narendra Modi

    पीएम बोले- जिस राजस्थान के धौलपुर ने अयोध्या में 500 साल के इंतजार के बाद बने भव्य राममंदिर के लिए पत्थर भेजे, उसी राम मंदिर पर कांग्रेस पार्टी के नेता कैसी-कैसी भाषा बोल रहे हैं। इन लोगों ने राम मंदिर की प्रतिष्ठा का बहिष्कार तक किया। मोदी ने कहा- विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए मेरा पल-पल आपके नाम है, हर पल देश के नाम है। इसलिए कहता हूं, 24×7 फोर 2047। उन्होंने कहा- करौली बता रहा 4 जून 400 पार। राजस्थान कह रहा फिर मोदी सरकार। राजस्थान के हर घर पानी पहुंचेगा, यह मोदी की गारंटी है। कांग्रेस युवाओं की सरकारी नौकरी में लूट के मौके तलाशती है। पेपर लीक की फैक्ट्री तैयार कर दी थी।

    पीएम बोले- राजस्थान कैसे पानी की मुसीबतों से गुजर रहा है, मैं समझता हूं। इसलिए समस्या के समाधान खोजने के लिए रास्ते खोजते रहते हैं। हम हाथ जोड़कर नहीं बैठे रहते। कांग्रेस ने पानी में पैसा कमाने का पाप किया, भाजपा ने उसे सेवा, जिम्मेदारी और जवाबदेही का काम मानकर उसे पूरा किया। आने वाले समय में राजस्थान के हर घर-घर में पानी पहुंचेंगे ये मोदी की गारंटी है। पीएम बोले- राजस्थान में पानी के संकट को बड़ा बनाने वाली कांग्रेस ही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हर घर जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन की शुरुआत की, लेकिन कांग्रेस में उसमें भी घपला किया। जिस ईआरसीपी को कांग्रेस की सरकार ने बरसों से लटकाया था, उसे भजनलाल सरकार ने डेढ़ महीने में ही करवा दिया। इसका बड़ा लाभ करौली-धौलपुर की जनता को भी मिलेगा। Narendra Modi

    पीएम ने देश के राष्ट्रीय संस्कृति को किया मजबूत : सीएम

    सभा के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय संस्कृति को मजबूत किया है। उन्होंने सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का काम किया है, जिससे दुनिया में देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। प्रधानमंत्री ने अयोध्या में 500 बरसों से टेन्ट में रह रहे श्री रामलला की 22 जनवरी को भव्य प्राण-प्रतिष्ठा कर करोड़ों भारतीयों के सपने को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो रामलला को भी काल्पनिक बताया था और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण भी ठुकरा दिया था।

    लोकसभा चुनाव के रण में अलवर के कठूमर तथा करौली में जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार, घोटाला और आतंकवादी घटनाओं का आए दिन सामना करना पड़ता था। तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा इस पर ठोस कार्रवाई नहीं करते हुए केवल तुष्टिकरण की राजनीति की गई तथा भ्रष्टाचार को जन्म दिया गया।

    वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की परिस्थितियां बदली और विकास की नई क्रांति देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन में महाकाल लोक, यमुनोत्री, गंगोत्री, बद्रीनाथ व केदारनाथ को जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण जैसे विकास कार्य देश के सांस्कृतिक स्थलों को पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा राजस्थान में 25 की 25 सीटें जीतेंगी। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर कमल का फूल खिलाने तथा हर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को 5 लाख से अधिक मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। Narendra Modi

    Lok Sabha Election 2024: ”हर महिला के बैंक अकाउंट में आएगा एक लाख रूपया”!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here