हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home देश कब आएगा पैगाम...

    कब आएगा पैगाम आपके आने का…

    msg

    कब आएगा पैगाम
    आपके आने का
    रहमों – कर्म भरे करिश्में सुनाने का
    दिलकश अदाओं से जाम पी जाने का
    दर्द भरी दास्ताँ तुम्हे बतलाने का
    स्टेज पर हो विराजमान
    सत्संग फरमाने का
    कब आएगा पैगाम
    आपके आने का…

    msg

    यूँ तो किस्से जमाने के सुनते हैं
    बनावटी खुशियों की हंसी
    हम हर रोज हँसते हैं
    पर कब आएगा समय
    दिल से मुस्कराने का
    हर दिल की बात
    दिल से बताने का
    कार्य नया समझाने का
    कब आएगा पैगाम
    आपके आने का…

    Saint Dr. MSG

    किसे सुनाये किस्से हम
    तुम बिन कौन सहारा है
    तुम्हे पा कर हुए निहाल
    समय कीमती तुम्हारा है
    छू न ले गम
    फिर से जमाने
    कब आएगा पैगाम
    आपके आने का…

    तेरा वास की खिड़कियों से
    कौन भूल जायेगा
    दिलकश आपकी अदाओं को
    याद दिलाने वाली इन
    सर्द हवाओं को
    डान्ट के बहाने
    समय वो —-
    आपके प्यार लुटाने का
    कब आएगा पैगाम
    आपके आने का..

    करूं क्यू आस किसी से
    जब तूं झोलियाँ भरता हैं
    मुस्करा उठी फिर से जिंदगी
    तूं ऐसा रहमों -कर्म करता है
    क्या भरोसा किसी पर
    खुद जमाना दर्दों से भरा है
    जो सचाई पर चल रहा
    वही सिक्का खरा है
    उठाये न सर फिर से
    जमाना ये रुलाने का
    कब आएगा पैगाम
    आपके आने का

    तुझे पा कर
    और क्या पाएंगे
    आने पर आपके
    गीत रहमतों के गाएंगे
    जो तूने रहमों कर्म किया
    समय दुनिया को बताने का
    कब आएगा पैगाम
    आपके आने का

    जल्दी आ जाओ
    इन्तजार कर रहे हैं
    यादों के समुंद्र में
    हर रोज डूब रहें हैं
    समय कब का हुआ है
    दुनिया को भवपार ले जाने का
    कब आएगा पैगाम
    आपके आने का

    @ कुलदीप स्वतंत्र

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here