हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home देश जहरीली शराब क...

    जहरीली शराब के सेवन से 10 लोगों की मौत

    Poisonous-liquor

    मुरैना l मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में कथित रुप से जहरीली शराब के सेवन से आज सुबह तक दस लोगों की मौत हो गयी तथा आधा दर्जन से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है। जिला कलेक्टर अनुराग वर्मा ने मृतकों की पुष्टि करते हुए आज बताया कि जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र के छेरा मानपुर और सुमावली थाना क्षेत्र के पहावली और बिलैयापुरा गांव के दस लोगों की मौत हो गयी है।

    इनमें से कुछ की मुरैना तथा कुछ की ग्वालियर जिला अस्पताल में कल रात से आज सुबह तक मौत हुयी है। उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह मौत जहरीला शराब के सेवन से या फिर अन्य कोई कारण से हुयी है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजहों का खुलासा हो सकेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।