हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ओलंपिक पदक वि...

    ओलंपिक पदक विजेता कर्णम मलेश्वरी से हड़पे 24.70 लाख

    Karnam Maleshwari sachkahoon

    तीन आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज

    जगाधरी (सच कहूँ/जयमलसैनी)। गांच चाहड़ो में बन रहे कर्णम मलेश्वरी नेशनल वेट लिफ्टिंग एंड पावर लिफ्टिंग हाई परफारमेंस ट्रेनिंग एंड कोचिंग सेंटर के निर्माण के काम में गलत व अधिक पैमाइश करके मैसर्ज पिरामीड बिल्डर्स कंस्ट्रक्शन कंपनी के तीन पार्टनरों ने ओलंपिक पदक विजेता कर्णम मलेश्वरी से 24 लाख 69 हजार 883 रुपये हड़प लिए। पुलिस ने ओलंपिक पदक विजेता कर्णम मलेश्वरी की शिकायत पर तीनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर-18 हुडा जगाधरी निवासी कर्णम मलेश्वरी ने बताया कि उसने सन 2000 में सिडनी ओलंपिक में पदक हासिल किया था। जिसके बाद से वह खेलों को बढ़ावा देने के लिए गांव चाहड़ो में कर्णम मलेश्वरी नेशनल वेट लिफ्टिंग एंड पावर लिफ्टिंग हाई परफारमेंस ट्रेनिंग एंड कोचिंग सेंटर बनाना चाहती थी। स्पोर्टस मिनिस्ट्री इंडिया द्वारा उसे सेंटर बनाने की अप्रुवल दी गई। जिसमें सरकार द्वारा कर्णम मलेश्वरी को पांच करोड़ की एड दी जानी थी। सेंटर के कंस्ट्रक्शन का कार्य स्पोर्टस मिनिस्ट्री की देखरेख में किया जाना था। फरवरी 2019 में सेंटर के कंस्ट्रक्शन के बारे टेंडर पास किया गया। जिसमें कंस्ट्रक्शन की समय अवधि 10 माह की थी।

    मैसर्ज पिरामीड बिल्डर्स द्वारा 21 फरवरी 2019 को सेंटर के कंस्ट्रक्शन बारे पांच करोड़, 76 लाख 36 हजार 75 रुपये की बिड लगाई गई। उसने मैसर्ज पिरामीड बिल्डर्स की बिड स्वीकार कर ली। मगर बिलों के आधार पर मैसर्ज पिरामीड बिल्डर्स को 2 करोड़ 28 लाख 35 हजार 371 रुपये जा चुके थे। इसके पश्चात सेंटर की कंस्ट्रक्शन का कार्य दोबारा से शुरू करवाने के लिए मिनिस्ट्री से अपु्रवल ली जानी थी। मिनिस्ट्री द्वारा अपु्रवल दिए जाने से पहले मैसर्ज पिरामीड बिल्डर्स द्वारा मौके पर की गई कंस्ट्रक्शन को डिप्टी डायरेक्टर साईं एनआरसी सोनीपत से चैक करवाया। जिन्होंने मौके पर की गई पमाईश के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट में कंस्ट्रक्शन की पूरी कीमत 2,03,65, 488 रुपये बनती है। कर्णम मलेश्वरी ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने कंस्ट्रक्शन के काम में गलत व अधिक पैमाइश करके मैसर्ज पिरामीड बिल्डर्स कंस्ट्रक्शन कंपनी के तीन पार्टनरों ने 24,69, 883 रुपये हड़प लिए। उसने आरोपितों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ धारा 406 व 420 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।