हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 8 वर्षीय रेहा...

    8 वर्षीय रेहान इन्सां ने रच दिया इतिहास, लोग हुए हैरान…

    Rehan-Insan
    • पूज्य हजूर पिताजी को दिया उपलब्धि का श्रेय
    •  प्रेरणादायक सामग्री प्रकाशित करने के लिए ‘सच-कहँू’ का जताया आभार

    ओढां, राजू।
    कहावत है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। इसका एक प्रमाण सरसा जिला के गांव नेजाडेला खुर्द निवासी करीब 8 वर्षीय बच्चे रेहान इन्सां के रूप में देखने को मिला। इस बच्चे की प्रतिभा को देखकर सभी आश्चर्यचकित हो गए। रेहान को उसकी बेहतर प्रतिभा के चलते इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    दरअसल रेहान इन्सां तीसरी कक्षा का छात्र है। उसने 2 मिनट 11 सैकेंड में 195 देशों के झंडों की पहचान की। मात्र 8 वर्ष की छोटी सी उम्र में इस मासूम बच्चे की प्रतिभा की स्कूल स्टाफ व अन्य सभी ने खूब प्रशंसा की। रेहान के पिता गौरव शर्मा सरदूलगढ़ एसबीआई में शाखा प्रबंधक  हैं।

    Rehan-Insan

    गौरव शर्मा व रेहान के दादा सुभाष इन्सां ने बताया कि रेहान की प्रतिभा को देखकर वे स्वयं हैरान हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्य में रेहान ने बिना किसी के सहयोग से स्वयं मेहनत करते हुए तैयारी की। गौरव शर्मा ने बताया कि रेहान हर रोज ‘सच-कहँू’ पढ़ता है। उसने ‘सच-कहँू’ में कुछ बच्चों द्वारा रिकॉर्ड बनाने की खबर पढ़ी थी। जिससे प्रेरित होकर रेहान ने भी तैयारी शुरू की। रेहान के पिता ने बताया कि रेहान ने तकरीबन एक सप्ताह तक खूब तैयारी करने के बाद इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए आवेदन किया। जिसके बाद तथ्यों की पूर्ण जांच करने उपरांत इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा ये कहा गया कि रेहान मौजूदा रिकॉर्ड के काफी करीब है।

    इसलिए उसे प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया जा रहा है। वहीं रेहान को स्कूल प्रबंधन की ओर से भी सम्मानित किया गया। स्कूल की प्राचार्या मुकेश सिंह ने रेहान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे अन्य को भी प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

    रेहान के पिता व दादा ने इस उपलब्धि का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया। वहीं उन्होंने ‘सच-कहँू’ का भी विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘सच-कहँू’ समय-समय पर ऐसी सराहनीय प्रेरणादायक सामग्री प्रकाशित करता है, जो समाज में मार्गदर्शक का काम करती है। रेहान की इस उपलब्धि पर रोड़ी ब्लॉक के प्रेमी सेवक पवन इन्सां, नंबरदार सर्वजीत इन्सां व सतपाल इन्सां भादड़ा तथा ब्लॉक श्री जलालआणा साहिब के प्रेमी सेवक सुरजीत इन्सां सहित अन्य लोगों ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here