हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश देश में 81.85...

    देश में 81.85 करोड़ कोविड रोधी टीके लगे

    Coronavirus

    नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान के तहत पिछले 24 घंटे के दौरान 81.85 करोड़ टीके लगाए गए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में मंगलवार को यहां बताया कि कोविड संक्रमण के सक्रिय मामले कुल मामलों के एक प्रतिशत से भी कम 0.92 प्रतिशत हैं। यह आंकड़ा मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। देश में फिलहाल कोविड संक्रमण के 3,09,575 मामले है। ये पिछले 184 दिनों में सबसे कम हैं।

    जानें, कोरोना से बचाव के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का संदेश

    मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 26,115 नए मामले सामने आए हैं। स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 97.75 प्रतिशत है। मार्च 2020 के बाद से यह उच्चतम स्तर है। पिछले 24 घंटों में 34,469 रोगियों के ठीक होने से कुल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,27,49,574 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार देश में अभी तक 55 करोड़ 50 लाख 35 हजार से अधिक कोविड जांच की गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 1413951 कोविड जांच की गई।

    ई-संजीवनी से 1.2 करोड़ लोगों ने लिया परामर्श

    सरकार की टेलीमेडिसिन की पहल ई-संजीवनी के जरिये एक करोड़ 20 लाख लोगों ने अपनी बीमारियों के संबंध में परामर्श लिया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि ई-संजीवनी पहल दूरदराज के इलाकों में आम जनता के लिए बहुत लाभप्रद हो रही है। इसके जरिए रोगी अपनी समस्याओं के निदान के लिए महानगरों के डॉक्टरों और विशेषज्ञों से संपर्क कर रहे हैं। मंत्रालय के अनुसार प्रतिदिन तकरीबन 90 हजार लोग प्रतिदिन इसका इस्तेमाल करते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।