हमसे जुड़े

Follow us

34.8 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home कारोबार सितंबर में ईप...

    सितंबर में ईपीएफओ में जुड़े 9.33 लाख कर्मचारी

    EPF KYC Update
    Sanketik Photo

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। मौजूदा वर्ष के सितंबर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में 9.33 लाख, कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 14.52 लाख और राष्ट्रीय पेंशन योजना में 66 हजार 211 कर्मचारी जोड़े गये हैं। केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां जारी एक रोजगार आंकड़ों में बताया कि सितंबर 2022 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में कुल नौ लाख 33 हजार 750 कर्मचारी जोड़े गये है जिनमें पुरुष कर्मचारी छह लाख 87 हजार 615 और महिला कर्मचारी दो लाख 48 हजार 123 हैं। दस कर्मचारी अन्य श्रेणी में हैं और दो के संबंध में जानकारी उपलब्ध नहीं है। सितंबर 2017 से सितंबर 2022 तक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन पांच करोड़ 91 लाख 73 हजार 30 कर्मचारी शामिल हुए हैं।

    यह भी पढ़ें:– पंजाब में 10 वर्ष के बच्चे पर एफआईआर दर्ज

    आलोच्य माह में कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 14 लाख 52 हजार 330 कर्मचारी शामिल हुए हैं। इनमें 11 लाख 77 हजार 296 पुरुष और दो लाख 74 हजार 979 महिला कर्मचारी हैं। शेष 55 कर्मचारी अन्य श्रेणी में हैं। सितंबर 2017 से सितंबर 2022 तक की अवधि में सात करोड़ 37 लाख 80 हजार 345 कर्मचारी कर्मचारी राज्य बीमा निगम में जोड़े गये हैं। सितंबर 2022 में राष्ट्रीय पेंशन योजना में कुल 66 हजार 211 कर्मचारी शामिल हुए हैं। इनमें केंद्र सरकार के 9411 कर्मचारी, राज्य सरकारों के 41 हजार 544 कर्मचारी और गैर सरकारी क्षेत्र के 15 हजार 250 कर्मचारी शामिल हैं। सितंबर 2017 से सितंबर 2022 की अवधि में कुल 38 लाख 51 हजार 312 कर्मचारी राष्ट्रीय पेंशन योजना से जोड़े गये हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here